गुमला : सहिया बंडियों का किया गया वितरण, सिविल सर्जन ने कहा- ‘बंडी उनकी पहचान को और सुदृढ़ बनाएगी’

Gumla: गुमला में 15 शहरी सहिया कर्मियों के बीच बंडियों का वितरण किया गया. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक से...

Gumla: गुमला में 15 शहरी सहिया कर्मियों के बीच बंडियों का वितरण किया गया. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक से प्राप्त सहिया बंडियों को सिविल सर्जन कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. शम्भू नाथ चौधरी ने सहिया कर्मियों को बंडी वितरित करते हुए कहा कि यह बंडी उनकी पहचान को और सुदृढ़ बनाएगी. उन्हें अपने कार्यों को और बेहतर ढंग से करने के लिए प्रेरित करेगी. सिविल सर्जन ने सहिया कर्मियों से स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन और अधिक समर्पण के साथ करने का आह्वान किया.

यह भी पढ़ें : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री ने विधायक के खिलाफ दर्ज कराया मामला

गुमला जिले को मिली है 601 सहिया बंडी

उल्लेखनीय है कि गुमला जिले को कुल 601 सहिया बंडी प्राप्त हुई है. जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी सहिया बंडी वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए. रेफरल अस्पताल बसिया में 67, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भरनो में 13, बिशुनपुर में 45, चैनपुर में 83, डुमरी में 65, घाघरा में 98, पालकोट में 79, रायडीह में 86 तथा सिसई में 50 सहिया कर्मियों को बंडी दिए गए. सविता देवी, सुनीता देवी, संध्या देवी, संतोषी देवी, अनुपा बाडा, विनिता तिर्की, संगीता मिंज, अल्पना मिंज, मीणा देवी, जसिन्ता देवी, सय्यदा खातून, सबीना खातून, शिखा कुमारी, संगीता देवी और जानकी तिर्की को सहिया बंडी प्रदान की गई. कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिनित आनंद, प्रधान लिपिक अशोक लाल, लिपिक सुशील भगत, जिला आशा फैसिलिटेटर रामाकांत, यूसीएफ अंजना साहू, लुसी बैक तथा सहिया साथी हेमंती साहू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें : Chaibasa: पूर्व नक्सली की पीट-पीटकर हत्या, जेल से छूटने के बाद संगठन में नहीं हुआ था शामिल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *