Ranchi : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने नगड़ी स्थित कुलगु पिस्का के वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर वहां रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के बीच समय बिताया, उनकी समस्याएं सुनीं और बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए. उपायुक्त अपने साथ फल और मिठाइयां लेकर पहुंचे थे. उन्होंने बुजुर्गों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया, जिससे वृद्धाश्रम का माहौल आत्मीय और भावुक हो उठा. बुजुर्गों ने भी प्रशासन के इस संवेदनशील प्रयास की सराहना की.
Also Read : मंदिर में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे, शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जनगणना और SIR कार्य में तेजी लाने का निर्देश
निरीक्षण के बाद आयोजित बैठक में उपायुक्त ने सेविकाओं, सहायिकाओं और ग्रामीण महिलाओं के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की. उन्होंने SIR कार्य की शत-प्रतिशत मैपिंग सुनिश्चित करने, जनगणना से जुड़े कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समन्वित प्रयास करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक योजनाओं का प्रभाव तभी सार्थक होगा, जब उसका लाभ जरूरतमंद लोगों तक समय पर पहुंचे.
Also Read : विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत स्वास्थ्य जागरूकता, प्लास्टिक उन्मूलन और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
अटल क्लिनिक और वन स्टॉप सेंटर को बताया अहम पहल
उपायुक्त ने कहा कि वृद्धाश्रम परिसर में संचालित अटल क्लिनिक और नवस्थापित वन स्टॉप सेंटर सामाजिक सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं. इन केंद्रों के माध्यम से बुजुर्गों, महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य, सुरक्षा, परामर्श और कल्याण से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी. उन्होंने बुजुर्गों के सम्मान को भारतीय संस्कृति की पहचान बताते हुए आश्रम कर्मियों से परिवार जैसा माहौल उपलब्ध कराने और पूरी संवेदनशीलता के साथ उनकी देखभाल करने की अपील की.



