Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

खेत में उतरे खिजरी विधायक राजेश कच्छप, धान रोपनी की तैयारी में किया श्रमदान

Ranchi: जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ खेती से जुड़ाव दिखाते हुए खिजरी विधायक राजेश कच्छप मंगलवार को अपने पैतृक...

Khijri MLA Rajesh Kachhap
खेत में उतरे खिजरी विधायक राजेश कच्छप

Ranchi: जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ खेती से जुड़ाव दिखाते हुए खिजरी विधायक राजेश कच्छप मंगलवार को अपने पैतृक गांव के खेत पहुंचे. यहां उन्होंने धान रोपनी की तैयारी के तहत धान की बिचड़ी खेत तक पहुंचाने में खुद हिस्सा लिया और ग्रामीणों के साथ कृषि कार्य किया. विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि खेती उनके जीवन और परिवार की पहचान रही है. व्यस्त राजनीतिक जीवन के बावजूद जब भी मौका मिलता है, वे अपने गांव पहुंचकर खेतों में काम करते हैं और किसानों के साथ समय बिताते हैं. उनका मानना है कि खेती सिर्फ आजीविका का साधन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है.

किसानों की मेहनत ही देश की असली ताकत

विधायक ने कहा कि “किसानों की मेहनत ही देश की असली ताकत है. खेतों से जुड़ाव बनाए रखना मेरे लिए गर्व की बात है.” उन्होंने किसानों से आधुनिक खेती की तकनीकों को अपनाने के साथ-साथ पारंपरिक कृषि पद्धतियों को भी संरक्षित रखने की अपील की. राजेश कच्छप ने प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी बारिश, बेहतर उत्पादन और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि किसान समृद्ध होंगे, तभी गांव और राज्य भी मजबूत होंगे.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: रात के अंधेरे में ‘माइका माफिया’ बेनकाब, ग्रामीणों ने पकड़ी अवैध ढिबरा लदी पिकअप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *