रांची में निःशुल्क हृदय जांच शिविर कल, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श

  Ranchi: हृदय रोग से पीड़ित मरीजों के लिए राहत की खबर है. सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल, गांधीनगर (कांके रोड) में बुधवार,...

 

Ranchi: हृदय रोग से पीड़ित मरीजों के लिए राहत की खबर है. सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल, गांधीनगर (कांके रोड) में बुधवार, 22 अप्रैल को सुबह 9 बजे से निःशुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा.

विशेषज्ञ कार्डियोलॉजिस्ट करेंगे जांच और परामर्श

इस शिविर में यशोदा अस्पताल, हैदराबाद के वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. कश्यप व्यास मरीजों की जांच करेंगे और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देंगे.

यह शिविर उन मरीजों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा, जो हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं या विशेषज्ञ सलाह लेना चाहते हैं.

ALSO READ: महिला आरक्षण पर भाजपा का शंखनाद, 25 अप्रैल को रांची में नारी शक्ति का आक्रोश मार्च

मरीजों से अपील, रिपोर्ट साथ लाने की सलाह

अस्पताल प्रबंधन ने हृदय रोग से संबंधित सभी मरीजों से अपील की है कि वे इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं.

साथ ही मरीजों को सलाह दी गई है कि वे अपने पुराने इलाज से जुड़ी सभी जांच रिपोर्ट और दस्तावेज अपने साथ अवश्य लेकर आएं, ताकि उन्हें सटीक और प्रभावी परामर्श मिल सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *