Click Here
Click Here
Click Here

​बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Palamu : शहर थाना पुलिस ने एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काटकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते...

Palamu : शहर थाना पुलिस ने एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काटकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए दो सोने के लॉकेट भी बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सानु आलम, समीर आलम (दोनों सगे भाई) और सूर्यप्रताप कुमार उर्फ अमन कुमार के रूप में हुई है. इस मामले में सदर एसडीपीओ राजेश यादव ने बताया कि 26 मई 2026 को पीड़ित श्रेयांस कुमार दुबे के आवेदन पर मेदिनीनगर शहर थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. शिकायत में बताया गया था कि एक बच्चे के गले से लॉकेट काटकर चोरी की गई थी.

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली. जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 29 मई को कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि सानु आलम और समीर आलम अररूवा गांव (थाना हरिहरगंज) के रहने वाले हैं और वर्तमान में पहाड़ी मोहल्ला, मेदिनीनगर में रह रहे थे. वहीं तीसरा आरोपी सूर्यप्रताप कुमार उर्फ अमन कुमार साहित्य समाज चौक, बड़ा तालाब क्षेत्र का निवासी है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए दोनों सोने के लॉकेट बरामद कर लिए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read : पलामू :उधार रुपये के विवाद में शिक्षक की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *