Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: SIR-2026 पर सख्त हुए उपायुक्त, 10 जुलाई तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

Giridih: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान की समीक्षा करते हुए सभी...

Giridih
SIR-2026 के लक्ष्य को लेकर उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

Giridih: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को 10 जुलाई तक शत-प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया.  उन्होंने स्पष्ट कहा कि वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

अभियान में तेजी लाने के निर्देश

समीक्षा बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 21,12,570 गणना प्रपत्रों के वितरण के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 12,84,100 प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जो कुल लक्ष्य का 60.78 प्रतिशत है.इस पर उपायुक्त ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO) और नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करते हुए अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए.

निर्धारित मानकों के अनुरूप हो संग्रहण का कार्य 

उपायुक्त ने सभी बीएलओ को घर-घर जाकर प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुंचाने, उन्हें भरवाने तथा कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित नहीं रहे, यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि वितरण और संग्रहण का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए.

डिजिटाइजेशन कार्य की भी समीक्षा

बैठक में डिजिटाइजेशन कार्य की भी समीक्षा की गई.  उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को अगले सप्ताह तक शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया समानांतर रूप से संचालित हो, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके.उन्होंने अभियान में प्रतिनियुक्त वॉलेंटियर्स, विभिन्न विभागों के कर्मियों और अन्य सहायक मानव संसाधनों को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी विभागों को बेहतर समन्वय स्थापित कर बीएलओ को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने को कहा. उपायुक्त ने कहा कि SIR-2026 निर्वाचन आयोग की अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी समयबद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *