Click Here
Click Here
Click Here

चतरा: जमीन विवाद में हुए हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Chatra: चतरा के झारखंड-बिहार बॉर्डर पर स्थित हंटरगंज थाना क्षेत्र के डटमी गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले...

Chatra Murder Case
गिरफ्तार आरोपी

Chatra: चतरा के झारखंड-बिहार बॉर्डर पर स्थित हंटरगंज थाना क्षेत्र के डटमी गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. SDPO सन्नी वर्धन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया, कि पुलिस को सूचना मिली थी कि डटमी गांव में जमीन विवाद के दौरान एक व्यक्ति की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेजा और मामले की जांच शुरू की.

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार की जा रही छापेमारी 

मृतक की परिजन पूजा कुमारी के लिखित आवेदन के आधार पर हंटरगंज थाने में कांड दर्ज कर BNS के तहत मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी विलाश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उन्होंने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इस कार्रवाई में हंटरगंज अंचल पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार, एसआई नितेश कुमार प्रसाद, एएसआई भोला साह एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें: गुमला: वोटर लिस्ट में नाम जरूरी, तभी मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ: विधायक भूषण तिर्की

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *