Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह : गांडेय में ‘धनवंतरी होड़ोपैथी इको पार्क’ की शुरुआत, 5 करोड़ की परियोजना, औषधीय पौधों से स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

Giridih: गांडेय विधानसभा क्षेत्र में जनहित की दिशा में एक बड़ी पहल की गयी. धनवंतरी होड़ोपैथी इको पार्क (आयुर्वेदिक पार्क) का भव्य...

Giridih: गांडेय विधानसभा क्षेत्र में जनहित की दिशा में एक बड़ी पहल की गयी. धनवंतरी होड़ोपैथी इको पार्क (आयुर्वेदिक पार्क) का भव्य शुभारंभ किया गया. पार्क का उद्घाटन गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने किया. लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह परियोजना क्षेत्र के विकास, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. संथाली भाषा में “होड़ोपैथी इको पार्क” के नाम से प्रसिद्ध यह पार्क पारंपरिक चिकित्सा और प्रकृति के गहरे संबंध को दर्शाता है. करीब 5 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस पार्क में 120 से अधिक प्रकार के औषधीय पौधे लगाए गए हैं, जो विभिन्न रोगों के उपचार में सहायक माने जाते हैं. यह पार्क न केवल जड़ी-बूटियों के संरक्षण और संवर्धन का केंद्र बनेगा, बल्कि लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक भी करेगा.

यह भी पढ़ें : बगोदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महुरी ब्रिज के पास अवैध शराब से लदी पिकअप जब्त, माफियाओं में हड़कंप

यह पार्क रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभायेगा : कल्पना सोरेन

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया, जिससे कई परिवारों को सीधा लाभ मिला. अपने संबोधन में विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि यह पार्क स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में भी अहम भूमिका निभाएगा.

आकर्षण का केंद्र बनेगा पार्क : उपायुक्त

इस मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि जिला प्रशासन जनहितकारी योजनाओं को प्राथमिकता दे रहा है और यह पार्क आने वाले समय में जिले का प्रमुख आकर्षण का केंद्र होगा. उन्होंने बताया कि पार्क में औषधीय पौधों से दवा निर्माण के लिए आधुनिक मशीनों की व्यवस्था भी की गई है, जिससे स्वरोजगार के नए अवसर खुलेंगे.

यह भी पढ़ें : कैबिनेट का फैसलाः अनाधिकृत रुप से निर्मित आवास होंगे नियमित, अवैध माइनिंग पर लगाया जाएगा लगाम

इस पहल की सराहना की गयी

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार एवं पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार तिवारी समेत कई अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया. पार्क में आमजन के लिए मात्र 10 रुपये के टिकट की व्यवस्था की गई है. बच्चों के लिए खेल क्षेत्र और युवाओं-बुजुर्गों के लिए ओपन जिम जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं, जिससे यह स्थान एक समग्र स्वास्थ्य, मनोरंजन और जागरूकता केंद्र के रूप में स्थापित होगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *