Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन का इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है. इस महीने के 21 तारीख को संभावित इस चुनाव के लिए अभी से ही लॉबिंग शुरू हो चुकी है. नामांकन से पहले ही प्रत्याशी अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में करने के लिए उनसे बातचीत और मिलना जुलना बढ़ा दिया है. इस बार होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद और महासचिव पद के लिए कई हेवीवेट उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे. अब तक हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में जिन नामों की चर्चा है उसमें वर्तमान अध्यक्ष ऋतू कुमार वर्तमान महासचिव नवीन का दुबारा उसी पद पर चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है.

उपाध्यक्ष पद के लिए होगा मुकाबला
ऋतू कुमार के अलावा ए के चतुर्वेदी, अंजनी कुमार वर्मा,जय प्रकाश झा, महेश कुमार सिन्हा और महेश तिवारी चुनावी दंगल में जोर आजमाइश करते दिख सकते हैं. वहीँ उपाध्यक्ष पद के लिए पूर्व में कोषाध्यक्ष रहे धीरज कुमार, नवीन कुमार सिंह,,अवनिश रंजन मिश्रा, अमरेश कुमार, मुकेश कुमार सिन्हा, संजीव ठाकुर और उमेश कुमार चौबे के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है.
कुल 18 पदों के लिए होगा चुनाव
महासचिव पद के लिए नवीन कुमार, रबिन्द्र नाथ, अमित सिन्हा, विनोद सिंह और राकेश कुमार के बीच मुकाबला होने की उम्मीद है. अगर उक्त सभी नाम जो चर्चा में हैं वो चुनाव लड़ने का एलान करते हैं तो इस बार सबसे ज्यादा कांटे की लड़ाई अध्यक्ष और महासचिव की कुर्सी पर काबिज़ होने की होगी. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव समेत कुल 18 पदों पर चुनाव होने हैं. जिसके लिए हाईकोर्ट के करीब 2100 वकील मतदान करेंगे.

ALSO READ : अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें सरकारी योजनाओं का लाभ, विभाग आपसी समन्वय के साथ करें काम : दीपक बिरूवा
