कोडरमा : होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, 3 जोड़े हिरासत में

Koderma : जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत उरवां मोड़ स्थित एक होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने देर...

कोडरमाः

Koderma : जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत उरवां मोड़ स्थित एक होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने देर रात छापेमारी की. इस दौरान होटल से लगभग आधा दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार कोडरमा एसपी SP कुमार शिवाशीष को गुप्त सूचना मिली थी कि उरवां स्थित बाबा लाइन होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है. इसमें बिहार से आए कुछ लोग भी शामिल हैं. एसपी SP के निर्देश पर एक विशेष पुलिस दल का गठन कर देर रात होटल में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल से 3 जोड़े युवक-युवतियों को पकड़ा और उन्हें चंदवारा थाना लाया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर जांच कर रही है.

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

उल्लेखनीय है कि करीब 2 साल चंदवारा थाना क्षेत्र के जमुखाड़ी स्थित झील रेस्टोरेंट में भी देह व्यापार को लेकर छापेमारी हुई थी. उस समय रेस्टोरेंट संचालक समेत इसमें संलिप्त युवक-युवतियों को जेल भेजा गया था. स्थानीय लोगों का कहना है कि उसके बाद से बाबा लाइन होटल में इस तरह का अवैध धंधा फल-फूल रहा था. अब पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है, यह देखने वाली बात होगी.

 

ALSO READ हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव में उतरेंगे कई हेवीवेट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *