Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में कार्मेल हाई स्कूल बोकारो थर्मल की छात्राओं ने मारी बाजी, टॉप टेन में 12 छात्राएं शामिल

Bermo: झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा गुरुवार को घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में कार्मेल हाई स्कूल, बोकारो थर्मल की छात्राओं ने...

Carmel High School Bokaro
टॉप 12 में जगह बनाने वाली सिद्धी, लाडली, संस्कृति, रिया

Bermo: झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा गुरुवार को घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में कार्मेल हाई स्कूल, बोकारो थर्मल की छात्राओं ने अपनी सफलता का परचम लहराया और स्कूल के परीक्षा परिणाम में टॉप टेन में 12 छात्राओं ने बाजी मारी, जिसमें एक भी छात्र जगह नहीं बना पाये. विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है, जहां कुल शामिल सभी 120 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं.

शानदार उपलब्धि, बोकारो जिला स्तर पर बिखेरा जलवा

इस वर्ष विद्यालय के लिए गौरव की बात यह रही, कि बोकारो जिला के ’टॉप टेन’ मेधावी सूची में बोकारो थर्मल कार्मेल की तीन छात्राओं सिद्धी कुमारी ने पांचवें स्थान पर, लाडली कुमारी ने सातवें एवं संस्कृति कुमारी ने नौवें स्थान पर अपनी जगह पक्की की है. विद्यालय की इस ऐतिहासिक सफलता पर एचएम सिस्टर प्रेमलता लॉरेंस ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी.

विद्यालय से परीक्षा में 120 परीक्षार्थी शामिल हुए जिनमें प्रथम श्रेणी में 117 तथा द्वितीय श्रेणी में 3 रहे. विद्यालय की छात्राओं ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच शानदार अंक अर्जित किए हैं. विद्यालय की शीर्ष छात्राओं में सिद्धि कुमारी 95.80 फीसदी, लाडली कुमारी 95.40, संस्कृति कुमारी 94.80, रिया कुमारी 90, लक्ष्मी कुमारी 89.60, लक्ष्मी कुमारी 89.20, संजना कुमारी 88.80, सानू कुमारी 88.40, रौनक जहां 87.20, रेशमा कुमारी 87, साक्षी कुमारी 87, शीला बेसरा 87 शामिल रहीं.

सिस्टर प्रेमलता लॉरेंस ने कहा कि यह सफलता छात्राओं के कठिन परिश्रम और विद्यालय के अनुशासन का परिणाम है. उन्होंने विश्वास जताया कि ये छात्राएं भविष्य में भी क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन करेंगी. इस उपलब्धि से पूरे बोकारो थर्मल क्षेत्र के अभिभावकों और शिक्षा प्रेमियों में खुशी का माहौल है.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में कल से जूनियर एथलेटिक्स महासंग्राम, एशियन अंडर-20 के लिए दावेदारों की होगी परीक्षा

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *