Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड के पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी: 6वें वेतनमान वालों की बढ़ी महंगाई राहत, अब मिलेगी 257% दर, आदेश जारी

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य के हजारों पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को एक बड़ा तोहफा दिया है. वित्त विभाग ने छठे केंद्रीय...

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य के हजारों पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को एक बड़ा तोहफा दिया है. वित्त विभाग ने छठे केंद्रीय वेतनमान का लाभ ले रहे पूर्व कर्मचारियों के लिए महंगाई राहत में वृद्धि का औपचारिक आदेश जारी कर दिया है.

महंगाई राहत में 5% की बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2025 से प्रभावी

राज्य सरकार के वित्त विभाग द्वारा जारी ताजा संकल्प के अनुसार, वैसे पेंशनभोगी जो अब भी छठे वेतनमान के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे हैं, उनके लिए महंगाई राहत की दर में 5% की बढ़ोतरी की गई है. पुरानी दर 252% थी, जो बढ़कर 257% हो गई है. यह 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह निर्णय केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मियों और पेंशनभोगियों के लिए किए गए बदलावों के अनुरूप लिया गया है. भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने अक्टूबर 2025 में छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को 252% से बढ़ाकर 257% करने का निर्णय लिया था. इसी को आधार बनाते हुए झारखंड सरकार ने भी राज्य के पेंशनभोगियों के लिए समान वृद्धि को मंजूरी दी है.

ALSO READ: झारखंड पुलिस के कई IPS अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी में

किसे मिलेगा लाभ

• राज्य सरकार के वे सभी पेंशनभोगी जो 6वें वेतनमान के दायरे में आते हैं.
• पारिवारिक पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थी.
• यह लाभ 1 जुलाई 2025 के प्रभाव से लागू होगा, जिसका अर्थ है कि पेंशनभोगियों को पिछले महीनों का एरियर भी प्राप्त होगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *