Ranchi: श्रावणी मेला 2026 में आने वाले लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए झारखंड सरकार ने पेयजल और सफाई व्यवस्था के लिए 4 करोड़ जारी किए हैं. सरकार का लक्ष्य है कि मेले के दौरान कहीं भी पानी या सफाई से जुड़ी परेशानी न हो. जारी राशि में देवघर नगर निगम को 3 करोड़ और बासुकीनाथ नगर पंचायत को 1 करोड़ दिए गए हैं. इस राशि से मेले के दौरान पीने के पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा.
सभी खर्च सरकारी नियमों के अनुसार किए जाएंगे
नगर विकास एवं आवास विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राशि मिलने के 15 दिनों के भीतर उसे निकालकर काम शुरू करें और इसकी जानकारी विभाग को भी भेजें. सरकार ने कहा है कि सभी खर्च सरकारी नियमों के अनुसार किए जाएंगे. काम पूरा होने के बाद खर्च का पूरा हिसाब उपयोगिता प्रमाण-पत्र के रूप में महालेखाकार, झारखंड और नगर विकास एवं आवास विभाग को भेजना होगा. विभाग ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि पूरी प्रक्रिया झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 और अन्य वित्तीय नियमों का पालन करते हुए पारदर्शिता के साथ पूरी की जाए.
ALSO READ: श्रावणी मेले से पहले देवघर और बासुकीनाथ को 6 करोड़ की सौगात, शहर को सुंदर बनाने में लगी सरकार
