बालू लदा मिनी ट्रक पलटा, चालक और खलासी फरार

Ranchi : हरमू बायपास रोड में सहजानंद और हरमू चौक के बीच बालू लदा मिनी ट्रक असंतुलित होकर पलट गया. घटना सोमवार...

Ranchi :  हरमू बायपास रोड में सहजानंद और हरमू चौक के बीच बालू लदा मिनी ट्रक असंतुलित होकर पलट गया. घटना सोमवार सुबह आठ बजे की है. इस दौरान ट्रक के बगल से गुजर रहे वाहन चालक बाल बाल बच गये. बाद में इसकी सूचना अरगोड़ा पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.  जहां क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटाया गया.

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. ट्रक पलटने पर चालक और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए. एक दो मजदूर को इस घटना में मामूली चोट लगी है.

 

ALSO READ : रेल यात्री ध्यान दें ! राजधानी और नीलांचल एक्सप्रेस रहेंगी प्रभावित, कई ट्रेनों के समय में बदलाव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *