Gumla: गुमला जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने तीरंदाजी के खिलाडियों को आर्चरी सेट दिए. हिंडालको कंपनी के सीएसआर फंड से तीरंदाजी के दो उभरती खिलाड़ियों स्नेहा डेमटा और अनुराधा तिर्की को आर्चरी सेट प्रदान किए गए. इस अवसर पर अपर समाहर्ता ने खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. आवश्यकता है उन्हें उचित मार्गदर्शन एवं संसाधन उपलब्ध कराने की. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और वे आगे बढ़कर जिले का नाम रोशन करेंगी. कार्यक्रम के दौरान जिला योजना पदाधिकारी रमण कुमार, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. साथ ही हिंडाल्को कंपनी के प्रतिनिधियों की भी सहभागिता रही.

यह भी पढ़ें : बोकारो में DPS स्कूल के कैंटीन पर छापा, बच्चों को परोसा जाता था एक्सपायरी आइटम, भारी अनियमितताओं के बाद किया गया सील
