Gumla: ब्लॉक कार्यालय, सिसई में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन JSLPS, साइटसेवर्स इंडिया और निराला आई हॉस्पिटल (जन विकास ट्रस्ट, रांची द्वारा संचालित एवं प्रबंधित) के सहयोग से आयोजित किया गया. शिविर में साइटसेवर्स इंडिया की ओर से आर. एन. मोहंती, CEO, सपना एस. सुरिन, SPL देबाशीष पाल, रूथ वाई. कच्छप, SDC-SI उपस्थित रहे. JSLPS की ओर से मंसूर बख्त, DM-SMIB, गुमला, रविकांत, DM-SD और रिजवाना, BPM, BMMU सिसई उपस्थित रहे. जन विकास ट्रस्टके सचिव अशोक कुमार निराला, निराला आई हॉस्पिटल से शुभम सिंह- हॉस्पिटल मैनेजर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. शिविर में कुल 263 लोगों की आंखों की जाच की गई. जांच के दौरान 63 लोगों में मोतियाबिंद के मामलों की पहचान की गई. इसमें 22 लोगों को दोनों आंखों में मोतियाबिद थे. डॉक्टरों ने बताया कि यदि ऐसे मामलों का समय पर उपचार नहीं किया गया, तो इससे दृष्टि में गंभीर कमी हो सकती है. इसलिए, चिन्हित लाभार्थियों का इलाज 16 अगस्त 2026 को निराला आई हॉस्पिटल, लोहरदगा रोड, गुमला में किया जाएगा. निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: रांची में छात्र आंदोलन को लेकर अलर्ट, CM आवास के चारों ओर की गई बैरिकेडिंग और अतिरिक्त जवानों की तैनाती
शिविर में 165 चश्में बांटे गए
शिविर में 165 चश्मे बांटे गए. वंचित समुदाय और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान दिया गया. आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन होगा.
