Bokaro: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत डीवीसी बोकारो थर्मल सीआईएसएफ यूनिट की ओर से बुधवार को भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई. रैली का शुभारंभ सहायक कमांडेंट (फायर) अरुण कुमार गिरी ने हरी झंडी दिखाकर किया.
प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी रैली
तिरंगा बाइक रैली सीआईएसएफ कैंप क्षेत्र से शुरू होकर रेलवे स्टेशन, मार्केट, झारखंड चौक, डीवीसी अस्पताल और बीटीपीएस पावर प्लांट गेट सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्वामी विवेकानंद स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई.
करीब 50 जवान हुए शामिल
रैली में करीब 50 सीआईएसएफ जवानों ने हिस्सा लिया. इस दौरान निरीक्षक अम्बरीश कुमार शर्मा, प्रशांत कुमार प्रसून, उपनिरीक्षक रंजीत कुमार और सहायक उपनिरीक्षक (फायर) एके सरकार प्रमुख रूप से मौजूद रहे.
तिरंगे के साथ दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
रैली में जवान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे शहर में निकले. इस दौरान राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता के नारों से बोकारो थर्मल का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया. जवानों ने लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति भी जागरूक किया.
स्थानीय लोगों में दिखा उत्साह
सीआईएसएफ जवानों की तिरंगा बाइक रैली को देखकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला. लोगों ने रैली की सराहना करते हुए इसे देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने वाली पहल बताया.
ALSO READ: गुमला: नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 263 लोगों की हुई जांच, 63 में मोतियाबिंद की पुष्टि
