Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: सदर अस्पताल में नहीं थम रही मोबाइल लूट की वारदात, दिनदहाड़े वार्ड से मोबाइल छीनकर फरार हुआ चोर

Gumla: सदर अस्पताल गुमला में लगातार मोबाइल लूट की घटनाएं हो रही हैं. ताजा मामला गुरुवार दोपहर का है. बताया जाता है...

Gumla: सदर अस्पताल गुमला में लगातार मोबाइल लूट की घटनाएं हो रही हैं. ताजा मामला गुरुवार दोपहर का है. बताया जाता है कि वार्ड नंबर 125 में इलाजरत एक महिला से मोबाइल लूटकर एक चोर फरार हो गया. हालांकि CCTV फुटेज में चोर का चेहरा सामने आ गया है, लेकिन अब तक वह पकड़ से बाहर है. पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की लिखित जानकारी गुमला थाना को दी है.

अस्पताल में बढ़ रही चोरी की घटनाएं

यहां बता दें कि लगातार अस्पताल में मोबाइल लूट और चोरी की घटनाएं हो रही हैं. स्थानीय लोगों ने शरारती तत्वों के सदर अस्पताल में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है.

Also Read:मसरिया मोड़ पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, तीन युवक गंभीर 

बिना काम के घूमते हैं संदिग्ध लोग

अक्सर यह सूचना मिलती है कि बिना किसी काम के कई लोग सदर अस्पताल के कैंपस और वार्ड में घूमते रहते हैं, जिनके ना तो कोई रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती होते हैं और ना ही उन्हें कोई काम होता है. कई मामलों में कुछ लोगों द्वारा शरारती तत्वों को पकड़कर बाहर भी किया गया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *