Click Here
Click Here
Click Here

मसरिया मोड़ पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, तीन युवक गंभीर

Gumla : घाघरा थाना क्षेत्र के मसरिया मोड़ के पास गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो...

Gumla : घाघरा थाना क्षेत्र के मसरिया मोड़ के पास गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर घाघरा निवासी 16 वर्षीय रिपु उरांव और 18 वर्षीय आफताब खान सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर गोवा निवासी मंटू उरांव सवार था. तीनों युवक किसी काम से गोया से घाघरा आ रहे थे. इसी दौरान मसरिया मोड़ के पास तेज रफ्तार के कारण दोनों बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई.

Also Read : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह ने की मुलाकात, सीएम ने किया सम्मानित

घायलों को सदर अस्पताल किया गया रेफर

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में रिपु और आफताब के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि मंटू उरांव को चेहरे और सिर में चोट लगी है. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *