गिरीडीह के टावर चौक पर झामुमो का धरना, बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन

Giridih:झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला समिति ने गिरिडीह शहर के टावर चौक पर बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में...

Giridih:झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला समिति ने गिरिडीह शहर के टावर चौक पर बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के विरोध में एकदिवसीय धरना दिया. कार्यक्रम जिला अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए.

धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वक्ताओं ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों से गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है. नेताओं ने सरकार से तत्काल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी करने की मांग की.झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई ने आम लोगों का जीवन कठिन बना दिया है, जबकि सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.

धरना में प्रमिला मेहरा, सुमित कुमार, केदार हाजरा, महालाल सोरेन, शाहनवाज अंसारी, अजीत कुमार पप्पू, प्रणव वर्मा, रॉकी सिंह, दिलीप रजक, अनवर अंसारी, नौशाद अहमद चांद, नागेश्वर दास, अभय कुमार, राकेश रंजन, मुकेश कुमार, सन्नी रैन, बबली मरांडी, प्रमिला देवी और प्रीति भास्कर समेत कई लोग मौजूद रहे.

AlsoRead:उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने ईवीएम वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *