Gumla : जिला में ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराने के लिये अभियान चलाया जा रहा है. अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी DTO की ओर से चलाया जा रहा है. जिसमें ग्रामीणों को परिवहन विभाग के कार्यालय के चक्कर न लगाना पड़े इसको लेकर सभी प्रखंडों के साथ ही साथ पंचायत स्तर पर भी विशेष रूप से कैंप लगाया जा रहा है. जिला परिवहन पदाधिकारी सत्येंद्र महतो ने बताया कि उनका उद्देश्य है की सभी लोग ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर ले. जिससे उन्हें किसी प्रकार से परेशानी का सामना करना पड़े. उन्होंने स्पष्ट बताया कि आमतौर पर यह सुनने को मिलता है कि लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए कई दिनों तक कार्यालय के चक्कर काटना पड़ता है. इस समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से गुमला डीसी DC के निर्देश पर इस अभियान को विशेष रूप से चलाया जा रहा है. साथ ही साथ उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए विशेष रूप से अभियान चलाया जा रहा है.
चेकिंग के दौरान नहीं रहता लोगों के पास लाइसेंस
उन्होंने बताया कि जिला में लगातार वाहन चेकिंग के दौरान लोगों के पास लाइसेंस नहीं होता है. कई बार आम लोगों की शिकायत होती है कि लाइसेंस बनवाने में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस मुद्दा को गंभीरता से लेते हुए जिला के डीसी दिलेश्वर महतो ने भी उन्हें निर्देश दिया है कि सभी लोगों का लाइसेंस आसानी से बनाया जायें. डीसी DC के निर्देश के बाद ही सभी प्रखंडों के साथ ही साथ पंचायत स्तर पर जो कैंप लगाया जा रहा है, उसमें लोगों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराया जा रहा है. उसके बाद पूरी नियमों को पूरा करने के बाद उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस मिल जाएगा.
बिना हेलमेट न चलायें वाहन
आम लोगों से उन्होंने अपील की कि बिना ट्रैफिक नियमों का पालन किये वाहन चलाने का प्रयास न करें. इससे एक तो आप जुर्माने के दायरे में आ सकते है. साथ ही साथ अगर किसी प्रकार से दुर्घटना के शिकार होते है, तो आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन चलाने का प्रयास नहीं करना चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि शहर में देखने को मिलता है कि लोग कई बार लापरवाही करते हुए बिना हेलमेट के वाहन चलाते हैं. इससे हाल की दुर्घटना पर भी उनकी स्थिति दयनीय हो जाती है.
जागरूकता जरूरी
वहीं, जिला डीसी DC दिलेश्वर महतो ने भी लोगों से अपील की है कि जीवन की सुरक्षा परिवार के लिए काफी महत्वपूर्ण है. अगर किसी प्रकार से कोई दुर्घटना होती है तो यह प्रशासन के लिए भी काफी दुखद होता है. आम लोगों को दुर्घटना से बचाने के लिए प्रशासन अपनी ओर से तो पूरा प्रयास कर ही रहा है लेकिन जब तक आम लोगों में पूरी तरह से जागरूकता नहीं आएगी. तब तक इस तरह की घटनाओं पर पूरी तरह से विराम नहीं लगाया जा सकता है.
ALSO READ : फर्जी कमान के जरिये रचा गया 3 करोड़ से ज्यादा का ट्रेजरी स्कैम, पढ़िए CID जांच में हुआ सबसे बड़ा खुलासा
