Click Here
Click Here
Click Here

रांची पहाड़ी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

रांची : पहाड़ी मंदिर स्थित महाकाल मंदिर परिसर में भोलें की फौज द्वारा हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के...

रांची : पहाड़ी मंदिर स्थित महाकाल मंदिर परिसर में भोलें की फौज द्वारा हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया. इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भव्य भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया. पूरे परिसर में “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा.

Also Read : IOS ‘सागर’ मिशन की शुरुआत, समुद्री सुरक्षा में भारत की बड़ी पहल

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

भजन-कीर्तन से गूंजा मंदिर परिसर


कार्यक्रम की शुरुआत कीर्तन से हुई, जिसकी मंगलमयी शुरुआत गणेश वंदना से कृष्णा केशव ने की. इसके बाद हनुमान भजनों, हनुमान चालीसा और राम धुन की प्रस्तुति दी गई, जिन पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे. भजन की प्रस्तुतियां कृष्णा केशव, प्रवीन अग्रवाल, राजेश यादव, सौरव पांडेय और अभिषेक यादव ने दी, जिससे पूरा माहौल भक्ति में सराबोर हो गया.

Also Read : मोदी सरकार की तारीफ : पश्चिम एशिया संकट पर आनंद शर्मा ने केंद्र सरकार की प्रशंसा की, कहा- संतुलित कूटनीति

 विशेष श्रृंगार बना आकर्षण का केंद्र


इस अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया. खास आकर्षण उज्जैन महाकाल मंदिर की तर्ज पर पहाड़ी बाबा का हनुमान स्वरूप में किया गया विशेष श्रृंगार रहा, जिसे देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. इस अद्भुत श्रृंगार को रौनक सिंह और विकास यादव द्वारा तैयार किया गया.

Also Read : नेगेटिव एनर्जी से छुटकारा चाहिए? अपनाएं नमक वाले पानी से नहाने का उपाय

 आरती और प्रसाद वितरण के साथ समापन


कार्यक्रम के अंत में भव्य आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस आयोजन को सफल बनाने में भोलें की फौज के जितेंद्र प्रसाद, राजकुमार शर्मा, राहुल तिवारी, राजेश यादव, पंकज शर्मा, विकास, राजू, जयप्रकाश और मुकेश चौरसिया सहित सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. आयोजकों ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों के संकल्प को दोहराया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *