हजारीबाग: बाल सभा में बच्चों ने रखीं मूलभूत सुविधाओं की मांग, मुखिया ने दिया सहयोग का भरोसा

Hazaribagh : टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत PM उत्क्रमित मध्य विद्यालय झरपो में आयोजित बाल सभा में मुखिया सह कांग्रेस जिला सचिव शिबू...

Hazaribagh

Hazaribagh : टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत PM उत्क्रमित मध्य विद्यालय झरपो में आयोजित बाल सभा में मुखिया सह कांग्रेस जिला सचिव शिबू प्रसाद सोनी शामिल हुए. उन्होंने छात्र-छात्राओं से विद्यालय में पढ़ाई, पेयजल, खेलकूद सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली. इस दौरान बच्चों ने विद्यालय में अतिरिक्त फिल्टर पानी, खेल सामग्री और कक्षाओं में पंखे की व्यवस्था कराने की मांग रखी.

बच्चों ने बताईं विद्यालय की समस्याएं

छात्र-छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में बच्चों की संख्या अधिक है, जबकि पेयजल के लिए वर्तमान में मात्र एक फिल्टर उपलब्ध है. ऐसे में बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए एक और फिल्टर की आवश्यकता है. इसके अलावा खेल सामग्री और कक्षाओं में पंखे की भी जरूरत बताई गई.

पंचायत स्तर से सहयोग का आश्वासन

मुखिया शिबू प्रसाद सोनी ने बच्चों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि विद्यालय में बच्चों की संख्या अधिक है और उन्हें स्वच्छ पेयजल, खेल सामग्री और गर्मी से राहत के लिए पंखे जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए. उन्होंने बच्चों की मांग को जायज बताते हुए पंचायत स्तर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा दिया. मौके पर पंचायत सचिव गुड़िया रानी, रोजगार सेवक अरुण कुमार, शिक्षक अरुण कुमार, विजय कुमार, कौलेश्वर मिश्रा, पंकज कुमार, उषा देवी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

Also Read : चाईबासा: 31 अगस्त तक अधिकाधिक किसानों का निबंधन कराने का निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *