Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग : लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस चलाएगी मतदाता जागरूकता अभियान- भूपेन्द्र मरावी

Hazaribagh: जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

Hazaribagh
पुनरीक्षण अभियान को लेकर कांग्रेस की समीक्षा बैठक

Hazaribagh: जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर हजारीबाग लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई . बैठक के दौरान एसआईआर अभियान की प्रगति, विभिन्न मतदान केंद्रों पर किए गए भ्रमण, बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता तथा मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की गई .

किसी के संवैधानिक अधिकारों का हनन न हो

बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की . मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव तथा झारखंड सह प्रभारी भूपेन्द्र मरावी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान प्रदत्त मताधिकार की रक्षा का महत्वपूर्ण अभियान है . उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी के संवैधानिक अधिकारों का हनन न हो .

‘नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित होने की आशंका’

हजारीबाग लोकसभा के प्रभारी सह विधायक राजेश कच्छप ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में आम नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित होने की आशंका है . यदि पुनरीक्षण के नाम पर किसी पात्र मतदाता का नाम हटाया जाता है तो कांग्रेस उसका लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक विरोध करेगी . प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के बीएलए-2 अपने बीएलओ से समन्वय बनाकर कांग्रेसी कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे तथा लोगों को एसआईआर प्रक्रिया के प्रति जागरूक करेंगे .

पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करने का आह्वान

जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ काम करने का आह्वान किया . साथ ही अभियान को अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता बताई . रामगढ़ विधायक सह जिला अध्यक्ष ममता देवी ने कहा कि 30 जून से 29 जुलाई तक बीएलओ के घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण किया जाना है, जो निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है .

इनकी रही उपस्थिति

बैठक का संचालन वरीय उपाध्यक्ष शारदा रंजन दुबे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ. प्रकाश कुमार नेवकिया ने किया . मौके पर राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद, हजारीबाग लोकसभा के सह प्रभारी अशोक सिंह, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, प्रदेश महासचिव जयशंकर पाठक, सुरजीत नागवाला, शान्तानु मिश्रा, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह, रामगढ़ जिला के प्रभारी शिव कुमार भक्त, प्रदेश प्रतिनिधियों में भीम कुमार, मुन्ना पासवान, रेणू कुशवाहा, नवीन कुमार, मनीषा टोप्पो, चन्द्र भूषण साव, राजीव रंजन राजू, शैलेन्द्र कुमार यादव, बिनोद कुशवाहा, बलजीत सिंह बेदी, अरुण साव, संजय गुप्ता, सीपी संतन, साजिद अली खान, उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी निसार खान, दिगम्बर प्रसाद मेहता, प्रशिक्षक परवेज अहमद, दीपक गुप्ता के अतिरिक्त वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिला कांग्रेस के पदाधिकारीगण, प्रखंड अध्यक्षगण, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल तथा सभी प्रकोष्ठ अध्यक्षगण, मंच-मोर्चा के अध्यक्ष और कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे .

ALSO READ :कोडरमा: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत DC ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *