Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: DLSA के 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत विशेष लोक अदालत और कानूनी अधिकारों की भी दी गई जानकारी

Hazaribagh: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) हजारीबाग द्वारा चलाए जा रहे 90 दिवसीय...

DLSA के 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत विशेष लोक अदालत और कानूनी अधिकारों की भी दी गई जानकारी

Hazaribagh: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) हजारीबाग द्वारा चलाए जा रहे 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता सह आउटरीच कार्यक्रम के तहत गुरुवार को झंडा चौक, हजारीबाग में लोगों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई. यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष धुर्व चंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. पूरे अभियान की निगरानी डीएलएसए सचिव डॉ. रवि प्रकाश तिवारी स्वयं कर रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित अधिकार मित्रों और पारा लीगल वॉलंटियरों ने आम लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी.

जागरूकता अभियान में लोगों सामाजिक बुराइयों के दुष्परिणामों से कराया गया अवगत 

जागरूकता अभियान में लोगों को बाल विवाह, दहेज प्रथा और नशीले पदार्थों के सेवन जैसी सामाजिक बुराइयों के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया. साथ ही इनसे बचने और कानून का पालन करने की अपील भी की गई. इस अवसर पर 18 जुलाई (शनिवार) को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत की भी विस्तृत जानकारी दी गई. बताया गया कि यह लोक अदालत चेक अनादरण (चेक बाउंस) से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए आयोजित की जाएगी, जहां दोनों पक्षों की उपस्थिति और आपसी सहमति के आधार पर मामलों का समाधान किया जाएगा.

झालसा के निर्देशानुसार पूरे जिले में  90 दिवसीय अभियान लगातार चलाया जा रहा

डीएलएसए सचिव डॉ. रवि प्रकाश तिवारी ने कहा कि यह 90 दिवसीय अभियान झालसा के निर्देशानुसार पूरे जिले में लगातार चलाया जा रहा है. इसके लिए अधिकार मित्रों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे गांव-गांव और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को कानून के प्रति जागरूक बना सकें. उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को कानूनी रूप से सशक्त और जागरूक बनाना है.

अपने अधिकारों को समझें, डीएलएसए ने लोगों से अपील की 

कार्यक्रम में पारा लीगल वॉलंटियर ममता कुमारी, शुलेखा माला, दीपू कुमार और उमा शंकर जोगी सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित रहे. डीएलएसए ने लोगों से अपील की कि वे कानून की जानकारी प्राप्त करें, अपने अधिकारों को समझें और जरूरत पड़ने पर निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ उठाएं.

ALSO READ : रांचीः 8000 रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार BPO की जमानत पर 13 को फैसला

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *