Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में कांग्रेस की बैठक, SIR अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

Hazaribagh: जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

SIR campaign
Congress meeting in Hazaribagh

Hazaribagh: जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की.

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एआईसीसी से आए झारखंड एसआईआर पर्यवेक्षक राहुल बल ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान प्रदत्त मताधिकार की रक्षा का महत्वपूर्ण अभियान है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सुनिश्चित करेगी कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे.

गांव-गांव जाकर होगा मतदाता सत्यापन

राहुल बल ने कहा कि कांग्रेस के बीएलए-2 अपने-अपने बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर गांव-गांव और घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे. साथ ही लोगों को एसआईआर प्रक्रिया के प्रति जागरूक भी किया जाएगा.

BJP पर लगाए आरोप

बैठक के दौरान राहुल बल ने आरोप लगाया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने की आशंका है. उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम हटाया जाता है तो कांग्रेस इसका लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से विरोध करेगी. बैठक में सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह, वरीय उपाध्यक्ष शारदा रंजन दुबे, मीडिया विभाग के अध्यक्ष निसार खान, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ALSO READ: SIR-2026 अभियान को लेकर DDC स्मृता कुमारी ने किया डोर-टू-डोर निरीक्षण, घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को किया जागरूक

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *