Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: दनुआ घाटी में पांच वाहनों की टक्कर, पाइप लदा ट्रक पलटा

Hazaribagh: जिले के दनुआ घाटी में बुधवार को पांच वाहनों के बीच हुई टक्कर के बाद कुछ देर के लिए यातायात बाधित...

Hazaribagh: जिले के दनुआ घाटी में बुधवार को पांच वाहनों के बीच हुई टक्कर के बाद कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया. घटना में पाइप से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घाटी में वाहनों की रफ्तार और अचानक ब्रेक लगने के कारण दुर्घटना हुई. टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया और उसमें लदे पाइप सड़क पर बिखर गए. घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे.

प्रशासन की तत्परता से धीरे-धीरे यातायात बहाल कराया गया

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने तथा यातायात को सुचारु करने का कार्य शुरू किया. दुर्घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आने की सूचना है, हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है. प्रशासन की तत्परता से धीरे-धीरे यातायात बहाल कराया गया. समाचार लिखे जाने तक पुलिस और प्रशासन पूरी तरह आवागमन सामान्य करने में जुटे थे.

ALSO READ: नीट परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, एयरफोर्स के विशेष विमान से पटना पहुंचा प्रश्नपत्र

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *