गोपनीय दस्तावेज लीक मामलाः स्वास्थ्य कर्मी शंभु सिंह को आरोपी बनाने वाली याचिका पर अब पांच अगस्त को होगी सुनवाई

Ranchi: सिविल कोर्ट रांची के एमपी/ एमएलए के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत में गोपनीय दस्तावेज लीक मामले सुनवाई हुई....

Ranchi-District-Court

Ranchi: सिविल कोर्ट रांची के एमपी/ एमएलए के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत में गोपनीय दस्तावेज लीक मामले सुनवाई हुई. मामले में स्वास्थ्य कर्मी शंभु सिंह को आरोपी बनाने की याचिका अभियोजन की ओर से दाखिल की गयी है. उस याचिका पर आंशिक सुनवाई हुई. अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए पांच अगस्त की तिथि निर्धारित की है. मामला पूर्व मंत्री सह विधायक सरयू राय से जुड़ा है.

बताते चले की मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग के पूर्व कर्मी शंभु सिंह की भूमिका पर भी सवाल उठे थे, उसके बाद अभियोजन की ओर से उन्हें आरोपी बनाये जाने की याचिका दाखिल की गयी है. मामले में अपर सचिव ने डोरंडा थाना में 2022 में सरयू राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें गोपनीय दस्तावेज को लीक करने का आरोप लगाया गया था. उसमें स्वास्थ्यकर्मी  सिविल कोर्ट रांची के एमपी / एमएलए के विशेष अदालत ने आपराधिक साजिश रचकर स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग से संचिका के गोपनीय पन्नों की चोरी करने के आरोप में विधायक सरयू राय के खिलाफ दाखिल की गयी आरोप पत्र पर संज्ञान लिया था.

क्या है मामला

आरोप पत्र में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव आसिफ एकराम सहित छ गवाहों के नाम शामिल हैं. मामले में एमपी एमएलए के विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में ट्रायल भी चल रहा है, जिसमें आइओ सहित 12 लोगों की गवाही हो चुकी है. मामले में जांच पूरी करते हुए आइओ दारोगा नागेश श्रीवास्तव ने करीब ढाई साल बाद अपराध को सही पाते हुए अदालत में षडयंत्र तथा विभिन्न धाराओं के अलावा गोपनीय दस्तावेज लीक की धारा तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. विधायक सरयू राय ने गोपनीय दस्तावेज को हासिल कर बाद मीडिया को जानकारी दी थी कि तात्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर पद का दुरूपयोग करते हुए विभाग के 60 कमर्चारियों को प्रोत्साहन राशि भुगतान करने का आरोप लगाया था. उसके बाद ही सरयू राय के खिलाफ डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

AlsoRead:रांची में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1444 पुड़िया के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *