Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग : पूर्व मध्य रेलवे की बैठक में वेल्लोर, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए नई ट्रेनों, बरकाकाना में ठहराव

Hazaribagh : हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के रेल यात्रियों की वर्षों पुरानी समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर हाजीपुर स्थित पूर्व...

Hazaribagh : हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के रेल यात्रियों की वर्षों पुरानी समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर हाजीपुर स्थित पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय में आयोजित क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में 10 सूत्री मांग पत्र महाप्रबंधक एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपा गया. बैठक में समिति के सदस्य अनिल मिश्रा ने हजारीबाग और आसपास के क्षेत्रों के रेल यात्रियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि हजारीबाग, रामगढ़ और आसपास के जिलों के लाखों यात्रियों को बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है. क्षेत्र में नई रेल सेवाएं शुरू होने और लंबित परियोजनाओं के पूरा होने से यात्रियों के साथ-साथ व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव आएगा.

वेल्लोर के लिए सीधी ट्रेन की मांग को मिली प्राथमिकता

बैठक में सबसे प्रमुख मांग कोडरमा-हजारीबाग मार्ग से वेल्लोर (तमिलनाडु) तक सीधी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की रखी गई. बताया गया कि हजारीबाग एवं रामगढ़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए वेल्लोर स्थित CMC अस्पताल जाते हैं, लेकिन सीधी रेल सेवा नहीं होने के कारण उन्हें कई बार ट्रेन बदलनी पड़ती है और आर्थिक व मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. प्रतिनिधिमंडल ने बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर पहले की तरह लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव पुनः शुरू करने की मांग की. उनका कहना था कि इससे रामगढ़ सहित आसपास के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. हटिया-आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस में हटाए गए आरक्षित कोच को पुनः जोड़ने की मांग भी उठाई गई. इसके अलावा सप्ताह में एक दिन संचालित गया-LTT (मुंबई) एक्सप्रेस का परिचालन बढ़ाकर कम से कम तीन दिन करने का प्रस्ताव रखा गया, ताकि मुंबई जाने वाले मजदूरों, छात्रों और व्यवसायियों को बेहतर सुविधा मिल सके.

दिल्ली और अहमदाबाद के लिए नई ट्रेनों का प्रस्ताव

बैठक में हजारीबाग से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की मांग रखी गई. साथ ही पटना-कोडरमा-हजारीबाग-रांची-नागपुर-सूरत-अहमदाबाद मार्ग पर नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भी रेलवे प्रशासन के समक्ष रखा गया. प्रतिनिधिमंडल ने कोडरमा-हजारीबाग-बरकाकाना लोकल ट्रेन का विस्तार हटिया तक करने, हजारीबाग एवं बरकाकाना रेलवे स्टेशनों पर स्थानीय युवाओं को स्टॉल और वेंडिंग यूनिट आवंटित कर रोजगार उपलब्ध कराने, क्षेत्र की शेष सिंगल रेल लाइन को डबल लाइन में बदलने तथा हजारीबाग रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन कोच यार्ड का कार्य शीघ्र पूरा कराने की भी मांग की. बैठक में रेलवे अधिकारियों से इन मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया. प्रतिनिधि ने विश्वास जताया कि इन प्रस्तावों के क्रियान्वयन से हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के रेल यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम रेल सेवाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी.

Also Read : हजारीबाग: पोक्सो और महिला अपराध के फरार आरोपियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक ही रात में 28 दबोचे गए

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *