बालूमाथ: दो होनहारों ने NEET-UG 2026 में लहराया सफलता का परचम

Latehar: जिले के बालूमाथ प्रखंड के दो विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है....

बालूमाथ
NEET-UG 2026 में सफलता

Latehar: जिले के बालूमाथ प्रखंड के दो विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर दोनों ने राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया.

होजैफा ने पहले प्रयास में पाई सफलता

बालूमाथ के गालिब कॉलोनी निवासी होजैफा (पिता- परवेज आलम उर्फ बबलू) ने 585 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 15,820 प्राप्त की. उन्होंने पहली ही कोशिश में यह उपलब्धि हासिल की, इससे पहले भी वे इंटरमीडिएट विज्ञान परीक्षा में लातेहार जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर चुके हैं.

आयशा वसी ने भी बढ़ाया जिले का मान

गालिब कॉलोनी निवासी आयशा वसी (पिता- मोहम्मद वसी इमाम) ने 578 अंक के साथ ऑल इंडिया रैंक 23,000 हासिल की. उनकी सफलता ने क्षेत्र की बेटियों के लिए नई प्रेरणा पेश की है.

ALSO READ: बोकारो: DC ने मनरेगा एवं आवास योजनाओं का किया निरीक्षण, दर्जनों लाभुकों का KYC किया गया पूरा

क्षेत्र में खुशी का माहौल

दोनों विद्यार्थियों की सफलता से बालूमाथ और पूरे लातेहार जिले में खुशी की लहर है. परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने दोनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. उनकी उपलब्धि साबित करती है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर सकते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *