अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पिस्का और मुरी रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, राज्यपाल बोले- झारखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया. इस अवसर पर...

Amrit Bharat Station Scheme
समारोह में मौजूद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया. इस अवसर पर झारखंड के पिस्का और मुरी रेलवे स्टेशन भी आम लोगों को समर्पित किए गए. पिस्का रेलवे स्टेशन में आयोजित समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

रेलवे का तेजी से हो रहा आधुनिकीकरण देश के विकास को नई गति दे रहा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा, कि अमृत भारत स्टेशन योजना केवल रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आधुनिक, सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल और यात्री सुविधाओं से लैस भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने कहा कि रेलवे का तेजी से हो रहा आधुनिकीकरण देश के विकास को नई गति दे रहा है.

भारत की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन ऐतिहासिक उपलब्धि

राज्यपाल ने भारत की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन की शुरुआत को भी ऐतिहासिक उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि यह स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में देश का बड़ा कदम है, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करेगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल लगातार आधुनिक और विश्वस्तरीय परिवहन व्यवस्था की ओर बढ़ रही है. अमृत भारत स्टेशन योजना, वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार, रेल मार्गों का विद्युतीकरण और ‘कवच’ जैसी आधुनिक सुरक्षा प्रणाली यात्रियों को सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध करा रही हैं.

यह भी पढ़ें: बोकारो: DC ने मनरेगा एवं आवास योजनाओं का किया निरीक्षण, दर्जनों लाभुकों का KYC किया गया पूरा

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *