HAZARIBAGH: सरकारी स्कूल भी अब बेटियों के लिए असुरक्षित होते जा रहे हैं. चतरा के एक मामले के बाद अब हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल में प्राचार्य पर एक दर्जन से अधिक छात्राओं ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों के आरोप लगाए हैं. इस मामले से अभिभावकों में चिंता और आक्रोश का माहौल है.
थाने में दर्ज कराई गई शिकायत
छात्राओं ने चरही थाने में प्राचार्य के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. इससे पहले 11 अप्रैल को चाइल्ड लाइन की हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज की गई थी. मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
चाइल्ड लाइन और बाल कल्याण समिति सक्रिय
मामला सामने आने के बाद चाइल्ड लाइन और बाल कल्याण समिति ने भी जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक शिकायतों के आधार पर संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं.
धमकी देने के भी आरोप
छात्राओं का आरोप है कि विरोध करने पर प्राचार्य उन्हें घर पर जानकारी देने से रोकता था और परिणाम भुगतने की धमकी देता था. लंबे समय से इस तरह की घटनाओं की बात सामने आ रही है.
पुलिस जांच जारी
पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
