Ranchi: संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार, वरिष्ठ नेता श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को पार्टी का राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किया गया है. इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के तहत श्री त्रिपाठी का मुख्य केंद्र देश की राजधानी दिल्ली रहेगा, जहां से वे देश भर के पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित करेंगे. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है. वर्तमान में वे क्षेत्रीय संगठन प्रभारी हैं.


Read Also: पलामू में युवक का फंदे से लटका मिला शव, बारात से लौटे परिजनों में मचा कोहराम
