हजारीबाग में अपराधियों के निशाने पर लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, 24 घंटे में पत्रकारों पर दूसरा हमला

HAZARIBAGH: झारखंड के हजारीबाग जिले के अंतर्गत गोरहर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. ताजा मामले में सूर्यकुंड धाम परिसर...

HAZARIBAGH: झारखंड के हजारीबाग जिले के अंतर्गत गोरहर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. ताजा मामले में सूर्यकुंड धाम परिसर में बेलकप्पी निवासी पत्रकार पियूष पांडेय और उनके पिता संजय पांडेय पर जानलेवा हमला किया गया है. हमलावरों ने लोहे की रॉड और लाठियों का इस्तेमाल कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

सूर्यकुंड धाम परिसर में हुआ सुनियोजित हमला

जानकारी के अनुसार, यह घटना उस वक्त हुई जब पिता-पुत्र सूर्यकुंड धाम परिसर में मौजूद थे. आरोप है कि ग्राम बेलकप्पी निवासी अश्विनी पांडेय और सुमित पांडेय (पिता आदित्य कुमार पांडेय) ने अचानक उन पर हमला बोल दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने विवाद शुरू किया और देखते ही देखते लोहे की रॉड से वार करना शुरू कर दिया, जिससे दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े.

हमले के पीछे ‘पुलिस मुखबिरी’ का संदेह

पीड़ित पत्रकार पियूष पांडेय ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह हमला पूरी तरह सुनियोजित था. उन्होंने बताया आरोपी भाई साइबर क्राइम और ठगी जैसे मामलों में संलिप्त रहे हैं. हाल ही में पुलिस ने पूछताछ के लिए अश्विनी पांडेय को थाने बुलाया था. आरोपियों को शक है कि पुलिस को उनके अवैध कारनामों की जानकारी मैंने दी है. इसी रंजिश में उन्होंने हमें जान से मारने की कोशिश की.

Also Read: गिरिडीह में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, मामूली विवाद में मारपीट, चार घायल

ग्रामीणों ने बचाई जान, अस्पताल में भर्ती

चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर हमलावर फरार हो गए. ग्रामीणों की मदद से ही दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि ग्रामीण समय पर नहीं पहुंचते, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी.

पुलिसिया कार्रवाई और आक्रोश

संजय पांडेय ने गोरहर थाना में लिखित आवेदन देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस घटना से स्थानीय पत्रकारों और ग्रामीणों में भारी रोष है. गोरहर थाना पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

 

📢 ताजा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें:

https://whatsapp.com/channel/0029VbCfi22ISTkMLpJaxG3a

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *