रांची में URMP को लेकर अहम बैठक, नदियों के संरक्षण पर जोर

Ranchi : रांची नगर निगम क्षेत्र में नदियों और जल निकायों के संरक्षण व पुनर्जीवन के लिए अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान (URMP)...

Ranchi : रांची नगर निगम क्षेत्र में नदियों और जल निकायों के संरक्षण व पुनर्जीवन के लिए अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान (URMP) तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है. इसी क्रम में 16 अप्रैल को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में मल्टी स्टेकहोल्डर वर्किंग ग्रुप (MSWG) की बैठक आयोजित की गई. इस योजना को NIUA और NMCG द्वारा वर्ल्ड बैंक के सहयोग से तैयार किया जा रहा है. बैठक से पूर्व NIUA की टीम ने शहर के विभिन्न स्थलों का दौरा कर स्थिति का अध्ययन भी किया. बैठक में बताया गया कि ‘नमामि गंगे’ कार्यक्रम के तहत गंगा बेसिन के 60 शहरों के लिए URMP तैयार किया जा रहा है, जिसमें रांची भी शामिल है. इस योजना के तहत हरमू नदी, स्वर्णरेखा नदी (शहरी क्षेत्र) और शहर के प्रमुख तालाबों व झीलों के संरक्षण और पुनर्जीवन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें : 14 माह की लाडली वामिका के लिए मसीहा बनी सरकार: ईलाज के लिए मिला 15 करोड़

शहर के इकोसिस्टम को संतुलित बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग जरूरी

नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि शहर के इकोसिस्टम को संतुलित बनाए रखने के लिए सभी विभागों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है. उन्होंने कहा कि लोगों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव से ही जल निकायों का दीर्घकालिक संरक्षण संभव है. साथ ही संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि इस योजना को अभियान के रूप में चलाते हुए तय समय में लक्ष्य हासिल करें. बैठक में URMP के कई अहम पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. इसमें फ्लडप्लेन का संरक्षण, नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाना, जल निकायों का पुनर्जीवन, रिवेरियन बफर और जैव विविधता का संरक्षण, उपचारित अपशिष्ट जल का पुनः उपयोग, स्टॉर्म वाटर और भूजल प्रबंधन, इको-फ्रेंडली रिवरफ्रंट विकास, सीवरेज सिस्टम सुधार और जन-जागरूकता जैसे विषय शामिल रहे.

यह भी पढ़ें : जाम छलका सरकार का, रिकॉर्ड टूटा जनता का, झारखंड में राजस्व की नशीली रफ्तार तेज, 4013.53 करोड़ का राजस्व बटोरा

बैठक में कई विशेषज्ञ रहे मौजूद

इस बैठक में कई प्रमुख अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद रहे. इनमें राजीव रंजन मिश्रा (पूर्व महानिदेशक, NMCG), संजय कुमार (अपर नगर आयुक्त), अतुल कुमार (उप निदेशक, SUDA), विकाश कुमार (डायरेक्टर, SAMETI), राहुल सचदेवा (प्रोजेक्ट लीड, NIUA) तथा IIT खड़गपुर के प्रतिनिधि शामिल थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *