RANCHI: राज्य में लोकायुक्त नियुक्ति के लिए दायर याचिका हाईकोर्ट ने निष्पादित कर दी है.गुरुवार की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को यह बताया गया कि राज्य में लोकायुक्त की नियुक्ति कर दी गई है.जिसके बाद कोर्ट ने लोकायुक्त की नियुक्ति के संबंध में दायर याचिका को निष्पादित कर दिया. वहीं मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त सहित अन्य संवैधानिक पदों पर नियुक्ति की मांग के लिए दाखिल याचिका पर भी हाईकोर्ट मे सुनवाई हुई.
सुप्रीम कोर्ट में लंबित याचिका का हवाला
गुरुवार की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि सूचना आयुक्त की नियुक्ति के संबंध में एक याचिका की सुनवाई फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में चल रही है, इसलिए फिलहाल हाईकोर्ट इस मामले में सुनवाई नहीं करेगा.हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में इस मामले की सुनवाई हुई.प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता अभय मिश्रा ने पक्ष रखा.
ALSO READ: SIP में पैसा कितनी तेजी से बढ़ता है ? समझिए 7-5-3-1 नियम
