तेलोडीह पंचायत को 10 लाख का राज्यस्तरीय सम्मान, स्वच्छता में बनी मिसाल

Giridih: स्वच्छता और बेहतर प्रबंधन के क्षेत्र में गिरिडीह प्रखंड की तेलोडीह पंचायत ने राज्य स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है....

Giridih: स्वच्छता और बेहतर प्रबंधन के क्षेत्र में गिरिडीह प्रखंड की तेलोडीह पंचायत ने राज्य स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है. मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना (मूल्यांकन वर्ष 2024-25) के तहत तेलोडीह पंचायत को ‘स्वच्छ एवं स्वस्थ पंचायत’ श्रेणी में चयनित किया गया है.

राज्यस्तरीय समारोह में मिलेगा सम्मान

इस उपलब्धि के तहत आगामी 24 अप्रैल 2026 को रांची के खेलगांव स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह द्वारा पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम को प्रशस्ति पत्र और 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी.

ALSO READ: बंपर वोटिंग : दोपहर 1 बजे तक बंगाल में 62 जबकि तमिलनाडु में 56 फीसदी मतदान, भीषण गर्मी भी मतदाताओं का नहीं रोक सका उत्साह

सामूहिक प्रयास का परिणाम: मुखिया

इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए मुखिया शब्बीर आलम ने कहा कि यह सम्मान पंचायत की जनता, कर्मियों और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में तेलोडीह को स्वच्छता के क्षेत्र में झारखंड की नंबर-1 पंचायत बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *