Ranchi: झारखंड के सबसे चर्चित और बड़े आर्थिक अपराधों में शुमार 730 करोड़ रुपये के कथित GST घोटाला मामले के मुख्य आरोपी कारोबारी विक्की भालोटिया ने झारखंड हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. मामले की सुनवाई न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में हुई. अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए चार सप्ताह के भीतर काउंटर एफिडेविट प्रस्तुत करने को कहा है.
बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है मामला
यह मामला फर्जी कंपनियों और जाली दस्तावेजों के जरिए करीब 730 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले तथा बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है. बता दें, कि PMLA कोर्ट ने 25 मई 2026 को विक्की भालोटिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. उसी आदेश को चुनौती देते हुए उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता अपराजिता भारद्वाज पक्ष रख रही हैं, जबकि प्रवर्तन निदेशालय की ओर से अधिवक्ता अमित दास पक्ष रखेंगे.
ALSO READ: बालमुकुंद फैक्ट्री आंदोलन को फॉरवर्ड ब्लॉक का समर्थन, मजदूरों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग



