Ranchi: सरकार के विभिन्न विभागों में 864 लिपिक पदों पर नियुक्ति का पेंच फंस गया है. कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने नगर विकास, खान-भूतत्व, श्रम नियोजन और उच्च शिक्षा विभाग द्वारा भेजी गई नियुक्तियों की अधियाचनाएं वापस कर दी हैं.
तकनीकी प्रक्रिया के तहत, किसी भी विभाग को नियुक्ति शुरू करने के लिए कार्मिक के साथ विधि और वित्त विभाग की सहमति अनिवार्य होती है, जिसके बाद ही JSSC या JPSC को अनुशंसा भेजी जाती है. प्रशासनिक खामियों के कारण प्रक्रिया के बीच में रुक जाने से अब इन पदों पर भर्ती शुरू होने में वक्त लग सकता है.
