Ranchi: इतिहास के पन्नों में दर्ज उन बलिदानों को अब राजकीय पहचान दिलाने की कवायद तेज हो गई है, जिन्होंने अपनी मातृभूमि के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था. इसी कड़ी में ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव स्मृति मंच के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव के नेतृत्व में लोकभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की और अमर शहीद के सम्मान को अक्षुण्ण रखने के लिए 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा.
यह भी पढ़ें :
प्रमुख मांगें और प्रस्ताव
• राजकीय सम्मान: जयंती और शहादत दिवस को सरकारी स्तर पर मनाना तथा जयंती पर राजकीय अवकाश की घोषणा.
• शैक्षणिक सुधार: शहीद की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रमों में अनिवार्य रूप से शामिल करना.
• नामकरण: झारखंड क्रिकेट स्टेडियम, जेएन कॉलेज और धुर्वा शहीद मैदान से नयासराय रिंग रोड तक की सड़क का नामकरण ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के नाम पर करना.
संरक्षण व निर्माण
एचईसी क्षेत्र में प्रतिमा और चौक के रखरखाव की जिम्मेदारी सरकार ले. साथ ही, जनहित में छात्रावास और वृद्धाश्रम के लिए 3 एकड़ भूमि आवंटित करने की मांग की गई. प्रतिनिधिमंडल में युगल किशोर, सूरज नाथ, आशीष नाथ, सुबोध नाथ शाहदेव और सुनील सिंह हेसल प्रमुख रूप से शामिल थे.
