Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा में दर्दनाक हादसा, स्कूल के पीछे गड्ढे में डूबा कक्षा 4 का छात्र

Koderma: थाना क्षेत्र अंतर्गत पाण्डेयडीह स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पढ़ने गए 10 वर्षीय छात्र की विद्यालय के पीछे खेत में बने...

Koderma: थाना क्षेत्र अंतर्गत पाण्डेयडीह स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पढ़ने गए 10 वर्षीय छात्र की विद्यालय के पीछे खेत में बने गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान पाण्डेयडीह निवासी विकास साव के 10 वर्षीय पुत्र विनय कुमार उर्फ सागर कुमार के रूप में हुई है, जो कक्षा 4 का छात्र था.

लंच के बाद हुआ लापता

मिली जानकारी के अनुसार सागर रोज की तरह सुबह विद्यालय पढ़ने गया था. लंच के बाद वह अचानक गायब हो गया. काफी देर तक नहीं मिलने पर विद्यालय की ओर से परिजनों को सूचना दी गई. इसके बाद परिजन और ग्रामीण बच्चे की खोज में जुट गए. आसपास के तालाब, कुएं और अन्य जगहों पर तलाश की गई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

गड्ढे में मिला शव

इसी दौरान विद्यालय के पीछे खेती के लिए खोदे गए एक गड्ढे में पानी के बीच सागर का शव तैरता हुआ मिला. ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत बच्चे को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी.

Also Read: NewsWave Breaking: ट्रेजरी लीक पर तकनीक का पहरा, वित्त विभाग में 77 नए पदों के साथ डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक

लापरवाही का आरोप

घटना के बाद परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि शिक्षकों की लापरवाही से बच्चे की जान गई है. विद्यालय में लगभग 162 बच्चों पर मात्र चार शिक्षक हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

पिता का बयान और ग्रामीणों का आक्रोश

बच्चे के पिता ने कहा कि शिक्षकों की लापरवाही से उनके बच्चे की जान गई है. अगर बच्चों पर ध्यान दिया जाता, तो यह घटना नहीं होती. उन्होंने मांग की कि भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए शिक्षा विभाग ठोस कदम उठाए. वहीं ग्रामीण भी विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ काफी आक्रोशित दिखे.

पुलिस जांच में जुटी

खबर लिखे जाने तक परिजनों द्वारा थाने में किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया था. वहीं सूचना पाकर कोडरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *