Click Here
Click Here
Click Here

हुसैनाबाद में अवैध हथियार के साथ होटल संचालक गिरफ्तार, पुलिस ने झोपड़ी होटल में की छापेमारी

पलामू: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास संचालित एक झोपड़ी होटल में पुलिस...

पलामू: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास संचालित एक झोपड़ी होटल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर होटल संचालक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने होटल मालिक रामाकांत सिंह को एक अवैध देशी कट्टा और 8 एमएम के एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा है. हुसैनाबाद एसडीपीओ एस मोहम्मद याक़ूब ने बताया कि 5 मार्च 2026 की शाम सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन कर कार्रवाई की गई.

पुलिस की तलाशी के दौरान होटल के लकड़ी के टेबल काउंटर में छिपाकर रखा गया देशी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत टंडवा थाना क्षेत्र के मुंगिया निवासी रामाकांत सिंह के रूप में हुई है. इस मामले में हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 46/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *