Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

आपसी विवाद में पति ने धारदार हथियार से पत्नी की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Ranchi : बरियातू थाना इलाके में बीते देर रात आपसी विवाद में पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर...

Ranchi : बरियातू थाना इलाके में बीते देर रात आपसी विवाद में पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. मृतका का नाम बेला मुंडा है. रांची पुलिस को गुरूवार सुबह इस मामले की जानकारी मिली. जिसके बाद छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी का नाम पवन मुंडा है. बताया जाता है कि इस हत्या की वारदात को अंजाम दे कर पवन मुंडा एदलहातू में छिपा हुआ था. आपको बता दें कि यह मामला बरियातू थाना क्षेत्र स्थित सिंदबारा टोली की है.

बच्चे ने देखा शव

कल रात को बिजली नहीं होने के कारण पवन मुंडा के बच्चे अपने परिचित के यहां चले गए. जिसके बाद पवन मुंडा ने इस वारदात को अंजाम दिया. बच्चे जब गुरूवार सुबह घर पहुंचे तो देखा की मां का शव पड़ा हुआ है. इसके बाद इस मामले की जानकारी बरियातू थाने की पुलिस को दी गई. इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया है कि धारदार हथियार से पत्नी बेल मुंडा की हत्या की गई है.

ALSO READ : ट्रेजरी घोटाला के आरोपियों को बेल देने से CID कोर्ट का इंकार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *