Click Here
Click Here
Click Here

नामकुम–कांड्रा रेल परियोजना को गति देने की मांग, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को सौंपा ज्ञापन

Ranchi: लंबे समय से लंबित नामकुम–कांड्रा रेलवे लाइन परियोजना को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग को लेकर उलगुलान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने...

Ranchi: लंबे समय से लंबित नामकुम–कांड्रा रेलवे लाइन परियोजना को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग को लेकर उलगुलान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना को क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की.

मुकेश मुंडा के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन

रंगामाटी स्थित निर्मल होटल में उलगुलान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मुंडा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा राज्य मंत्री से मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधियों ने कहा कि नामकुम–कांड्रा रेलवे लाइन के शुरू होने से रांची, बुंडू, तमाड़, सिल्ली, चांडिल और कांड्रा सहित आसपास के क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

रोजगार, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि रेलवे लाइन के निर्माण से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी और पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा. उन्होंने परियोजना से जुड़ी सभी प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की. उलगुलान मोर्चा के नेताओं ने कहा कि वर्षों से लंबित इस परियोजना के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर रेल संपर्क मिलेगा और विकास को नई दिशा मिलेगी. साथ ही आम लोगों को आवागमन में सुविधा का लाभ प्राप्त होगा.

मंत्री ने दिया आवश्यक पहल का आश्वासन

इस अवसर पर महासचिव लक्ष्मण मुंडा, विनय महतो, सुबोध मुखर्जी, प्रवीण जायसवाल, शिवा पंडित, किरण देवी, रेखा देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. ज्ञापन प्राप्त करने के बाद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया.

ALSO READ : स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर DC सख्त, सभी योजनाओं की प्रगति बढ़ाने का निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *