अगर आप भी इस्तेमाल करते हैं ECOURT SERVICE, तो यह खबर आपके लिए है जरूरी

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने डिजिटल सुविधा को मजबूत करते हुए eCourts सर्विसेज मोबाइल ऐप का नया वर्जन 4.0 लॉन्च करने की घोषणा...

COURT

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने डिजिटल सुविधा को मजबूत करते हुए eCourts सर्विसेज मोबाइल ऐप का नया वर्जन 4.0 लॉन्च करने की घोषणा की है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 5 मई से यह अपडेट पूरे राज्य में लागू हो जाएगा. नया वर्जन पहले से ज्यादा तेज और यूजर फ्रेंडली होगा, जिससे आम लोगों और वकीलों को केस से जुड़ी जानकारी आसानी से मिल सकेगी.

जाने क्या है नये अपडेट

नए अपडेट में यूजर्स अब सीधे ऐप से कोर्ट ऑर्डर देख और डाउनलोड कर सकेंगे. केस की स्थिति, ट्रांसफर और अपडेट की जानकारी भी पहले से अधिक सरल तरीके से मिल पाएगी. कोर्ट लोकेशन खोजने के लिए ऐप में इसरो के भुवन मैप्स को जोड़ा गया है, जिससे सटीक लोकेशन मिल सकेगी. साथ ही जरूरी सेवाओं के सभी लिंक एक ही जगह उपलब्ध रहेंगे. हाईकोर्ट के सेंट्रल प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर ने बताया कि नया वर्जन अलग टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर आधारित है, इसलिए पुराने ऐप का डेटा डिलीट हो सकता है. ऐसे में यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे एक्सपोर्ट फीचर का उपयोग कर अपने केस डेटा का बैकअप पहले ही सुरक्षित कर लें.

 

ALSO READ :   पानी-बिजली संकट पर झारखंड में सियासी घमासान, भाजपा करेगी जिलावार आंदोलन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *