Ranchi: मोराबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में 26 जुलाई को खेले जाने वाले 135वें डूरंड कप के ग्रुप-सी के पहले मुकाबले को लेकर फुटबॉल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. मैच के लिए मुफ्त टिकट वितरण शुरू होते ही पहले ही दिन 12,256 टिकट बांट दिए गए.
सिर्फ 7,803 टिकट ही बचे
आयोजन समिति के अनुसार, अब सिर्फ 7,803 टिकट ही बचे हैं. इन टिकटों का वितरण 23, 25 और 26 जुलाई को किया जाएगा. टिकट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे. इच्छुक दर्शक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी के टिकट काउंटर से अपना मुफ्त टिकट प्राप्त कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: जामताड़ा: SIR अभियान में 100% डिजिटाइजेशन पूरा करने वाले BLO और सुपरवाइजर सम्मानित
