जामताड़ा: SIR अभियान में 100% डिजिटाइजेशन पूरा करने वाले BLO और सुपरवाइजर सम्मानित

Jamtara: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 09 जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य सफलतापूर्वक पूरा करने वाले BLO...

Jamtara SIR campaign
सम्मानित किए गए BLO व सुपरवाइजर

Jamtara: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 09 जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य सफलतापूर्वक पूरा करने वाले BLO एवं सुपरवाइजरों को बुधवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अनंत कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 3 सुपरवाइजर और 7 बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया.

इन्हें किया गया सम्मानित 

सम्मानित होने वाले सुपरवाइजरों में नारायणपुर प्रखंड के पोम्पा माझी और शिशु धीबर तथा करमाटांड़ प्रखंड के बिरेन चंद्र मुर्मू शामिल हैं. वहीं सम्मानित BLO में जामताड़ा प्रखंड की सपना माझी, नारायणपुर प्रखंड की अंजना देवी, गीता भंडारी, कुलसुम खातून एवं शमीमा खातून, तथा करमाटांड़ प्रखंड की ममता देवी और जमीला परवीन शामिल हैं.

मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और पारदर्शी बनाने की दिशा में SIR अभियान एक महत्वपूर्ण पहल

इस अवसर पर SDO अनंत कुमार ने कहा, कि भारत निर्वाचन आयोग का SIR अभियान मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने कहा कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के BLO एवं सुपरवाइजरों ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का लक्ष्य हासिल किया है, जो अन्य निर्वाचन कर्मियों के लिए भी प्रेरणादायी है. SDO ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है. निर्वाचन आयोग द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का समयबद्ध और जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करना सभी कर्मियों का कर्तव्य है. उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित करने का उद्देश्य दूसरों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है.

समारोह के अंत में SDO ने सभी सम्मानित कर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ निर्वाचन कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में निर्वाचन शाखा के अधिकारी मनोज कुमार मुर्मू सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: चतरा बॉडीगार्ड हत्याकांड: आरोपी बलबीर सिंह भेजा गया जेल, इटालियन मेड रायफल जब्त, ठेकेदार और अन्य से पूछताछ कर रही पुलिस

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *