पलामू में पारा 45 डिग्री के पार भीषण लू से जनजीवन बेहाल, प्रशासन ने जारी की एडवायजरी

Palamu : झारखंड के पलामू जिले में इन दिनों भीषण गर्मी और लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. खासकर डाल्टनगंज...

Palamu : झारखंड के पलामू जिले में इन दिनों भीषण गर्मी और लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. खासकर डाल्टनगंज इलाके में तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने से हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं. सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और लोग बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं. बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एडवायजरी जारी करते हुए दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की अपील की है.

 जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था, फिर भी मजदूरों की मुश्किलें बढ़ीं

भीषण गर्मी के बीच प्रशासन द्वारा आम लोगों की सुविधा के लिए कई जगहों पर पेयजल और राहत शिविर की व्यवस्था की गई है. बावजूद इसके रोज कमाने-खाने वाले मजदूर और राहगीर इस तपती गर्मी में भी काम करने को मजबूर हैं. लोग अपने साथ पानी की बोतल, गमछा और छाता लेकर बाहर निकल रहे हैं ताकि लू और डिहाइड्रेशन से बच सकें. सड़कों किनारे सत्तू, नींबू पानी, तरबूज और खरबूजा जैसी ठंडी चीजों की मांग भी काफी बढ़ गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार का पेट पालने के लिए इस जानलेवा गर्मी में भी काम करना उनकी मजबूरी है, इसलिए वे सावधानी के साथ अपने काम में जुटे हुए हैं.

Also Read : तो क्या झारखंड बीजेपी में सब ठीक नहीं चल रहा है?, कार्यकर्ता अब खुलेआम बड़े नेताओं का कर रहे हैं विरोध, बाबूलाल तक निशाने पर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *