Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

इरफान अंसारी का बाबूलाल मरांडी पर पलटवार, बोले- ‘1 हफ्ते में माफी मांगें, नहीं तो जाएंगे जेल’

Ranchi: झारखंड की राजनीति में स्वास्थ्य विभाग को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा विधायक...

Ranchi: झारखंड की राजनीति में स्वास्थ्य विभाग को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी पर तीखा हमला बोलते हुए एक सप्ताह के भीतर आरोप साबित करने या सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की चुनौती दे दी है. मंत्री ने साफ कहा कि अगर बाबूलाल मरांडी अपने आरोपों का सबूत नहीं दे पाए, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी. इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य विभाग में एंबुलेंस और दवा घोटाले के आरोपों को पूरी तरह झूठा और राजनीतिक साजिश बताया. उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, जबकि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: तो क्या झारखंड BJP में सब ठीक नहीं चल रहा है? कार्यकर्ता अब खुलेआम बड़े नेताओं का कर रहे हैं विरोध, बाबूलाल तक निशाने पर

प्रेसवार्ता में दूरबीन लेकर पहुंचे इरफान अंसारी

प्रेस वार्ता के दौरान इरफान अंसारी अपने साथ दूरबीन लेकर पहुंचे. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी दावा कर रहे हैं कि राज्य में 251 एंबुलेंस बेकार खड़ी हैं, इसलिए यह दूरबीन उन्हें भेज दी जाएगी ताकि वे खुद जाकर एंबुलेंस खोज सकें. मंत्री के इस अंदाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में कई पुरानी एंबुलेंस अपनी निर्धारित अवधि से अधिक चल चुकी हैं और अब नई सुविधायुक्त एंबुलेंस लाने की तैयारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि रांची और दुमका में आधुनिक कॉल सेंटर शुरू किए जाएंगे, जिससे आपातस्थिति में 15 मिनट के भीतर मरीजों तक एंबुलेंस पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है.

दवाओं के एक्सपायर होने के आरोपों पर इरफान अंसारी ने क्या कहा?

दवाओं के एक्सपायर होने के आरोपों पर भी मंत्री ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि आपदा और विशेष बीमारियों से निपटने के लिए कई दवाएं पहले से स्टॉक में रखी जाती हैं. बीमारी की स्थिति कम होने पर कुछ दवाएं बच जाती हैं. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जो दवाएं लैब जांच में मानकों पर खरी नहीं उतरीं, उनका भुगतान रोक दिया गया और उन्हें बाजार में नहीं भेजा गया.

यह भी पढ़ें: झारखंड में मौसम का यू-टर्न: झुलसाती गर्मी के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

झारखंड का स्वास्थ्य विभाग देश में तेजी से आगे बढ़ रहा

इरफान अंसारी ने दावा किया कि झारखंड का स्वास्थ्य विभाग देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य स्वास्थ्य सेवाओं की रैंकिंग में तीसरे स्थान तक पहुंच चुका है और सरकार इसे नंबर वन बनाने की दिशा में काम कर रही है. मंत्री ने रिम्स-2 परियोजना, पीजी सीटों में बढ़ोतरी और स्वास्थ्य सेवाओं में एआई व रोबोटिक तकनीक लागू करने की योजनाओं का भी जिक्र किया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *