रांची: अगले आठ महीनों के भीतर गोपालजी तिवारी सहित 8 आइएएस अफसर सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं. झारखंड में आईएएस अधिकारियों के कुल 224 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इसके मुकाबले फिलहाल केवल 189 अधिकारी ही कार्यरत हैं. यानी राज्य में 35 अफसरों की कमी है. आने वाले समय में 8 और अधिकारियों के रिटायर होने से यह आंकड़ा बढ़कर 43 तक पहुंच जाएगा.
इसी महीने विदा होंगे दो वरिष्ठ अधिकारी
इस कड़ी में सबसे पहले सुनील कुमार और मनोहर मरांडी का नाम शामिल है, जो इसी महीने 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं. जानकारों का मानना है कि यदि केंद्र से नए अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति नहीं होती या प्रमोशन की प्रक्रिया में तेजी नहीं आती, तो राज्य में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बड़ी बाधा उत्पन्न हो सकती है.
कौन अफसर कब होंगे रिटायर
अधिकारी का नाम सेवानिवृत्ति की तिथि
- सुनील कुमार 30 अप्रैल 2026
- मनोहर मरांडी 30 अप्रैल 2026
- अभय नंदन अंबष्ठ 30 जून 2026
- सुनील सिंह 31 जुलाई 2026
- मनोज कुमार 31 अगस्त 2026
- सत्येंद्र कुमार 30 नवंबर 2026
- गोपालजी तिवारी 30 नवंबर 2026
- कुमुद सहाय 31 दिसंबर 2026
